एसडीपीओ ने बैंकों और आभूषण दुकानों के सुरक्षा की जांच की
Mar 23, 2026, 18:25 IST
अररिया 23 मार्च(हि.स.)।
अररिया सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार को विभिन्न बैंकों,वित्तीय संस्थानों के साथ आभूषण की दुकानों में सुरक्षा की जांच की।
एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बैंकों और आभूषण दुकानों की सुरक्षा का ऑडिट किया गया और इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी की कार्यक्षमता, डीवीआर स्टोरेज, गार्ड की तैनाती और अलार्म सिस्टम की बारीकी से जांच की।जांच के दौरान मिली खामियों को दूर करने का प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया और सुरक्षात्मक उपाय अपनाने पर जोर दिया गया।उन्होंने बैंकों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी को भी सुरक्षा को लेकर आगाह किया और किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना देने का निर्देश दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर