गैस सिलेंडर के विरुद्ध एसडीएम बगहा ने प्राथमिकी दर्ज करायी

 


पश्चिम चम्पारण(बगही),26मार्च(हि.स.)। बगहा के रूबी गैस ऐजेंसी की गैस कालाबाजारी करने के आरोप में बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने पटखौली थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। उक्त आशय की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी बगहा ने देते हुए बताया हैं कि 26 मार्च को औचक निरीक्षण के क्रम में बगहा- सेमरा रोड में शुगर फैक्ट्री के पास रूबी गैस एजेंसी के द्वारा गैस की कालाबाजारी करते हुए गाड़ी पकड़ी गई ,जिसमें वेंडर ने बिना ऑनलाइन नंबर वाले को गैस दिया था,इतना ही नहीं बिना उपभोक्ता पंजी में नाम दर्ज कर के गैस सिलेंडर दिया और पंजी में एक ही नाम को दो बार दर्ज कर गैस सिलेंडर वितरण कर रहा था,जिसके लिए स्थानीय थाना पटखौली में रूबी गैस एजेंसी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविन्द नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी