स्काउट गाइड के संस्थापक की जन्म जयंती चिंतन दिवस के रूप में मनी

 


अररिया, 22 फरवरी(हि.स.)।

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के बैनर तले फारबिसगंज प्लस टू ली एकेडमी के खेल मैदान परिसर में स्काउट गाइड के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट स्टीफेंसन स्मिथ बेडेन पावेल एवं उनकी पत्नी सेंट क्लियर शॉम्स की जन्म जयंती रविवार को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया।

मौके पर उपस्थित स्काउट गाइड एवं अधिकारियों ने सर्वप्रथम बेडेन पावेल और उनकी पत्नी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बेडेन पावेल का जन्म 22 फरवरी 1857 ई को एवं उनकी पत्नी का जन्म 22 फरवरी 1889 ई को हुआ था। इस हेतु पूरे विश्व में इस दिवस को चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्काउट मास्टर मोहम्मद शब्दूल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे उनके विचार एवं आदर्श पर चलने और जीवन चरित्र से काफी कुछ सीख लेने के की आवश्यकता है।

मौके पर स्काउट मास्टर मो. शाहिद आलम, सीनियर स्काउट अंश कुमार, विशाल कुमार, प्रेम कुमार, अजय कुमार, मिथलेश कुमार, आदित्य के साथ गाइड साक्षी कुमारी, ज्योति कुमारी, विशाखा, प्रीति, दिया, नेहा , वर्षा कुमारी के साथ दर्जनों की संख्या में स्काउट गाइड उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर