विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
भागलपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। विभागीय आदेशानुसार मध्य विद्यालय जगदीशपुर में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी सह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लालमति देवी मुखिया ग्राम पंचायत जगदीशपुर, विद्यालय शिक्षा समीति के सचिव प्रीति देवी, काजल कुमारी कार्यक्रम पदाधिकारी वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन, वार्डेन सापन कुमारी तथा शिक्षकों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपस्थित अभिभावक का स्वागत करते हुए प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कार्यक्रम की रुपरेखा रखा।
प्रधानाध्यापक श्री मिश्र ने विज्ञान प्रदर्शनी के बारे कहा कि यह प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निग पर आधारित था जिसमें बच्चों ने सामाजिक जागरूकता से संबंधित विषय पर प्रोजेक्ट तैयार किए थे। जैसे जल जीवन हरियाली, प्रदूषण नियंत्रण, कुपोषण, जल भूमि संरक्षण, नशा से मुक्ति, भ्रुण हत्या को प्रदर्शित कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास किए। प्रदर्शनी देख सभी अभिभावक ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा, शाहिना खातून, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, पुष्पलता कुमारी, शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार सहित अभिभावक तथा सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर