राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं एआई रोबोटिक्स शो का आयोजन
अररिया 28 फरवरी(हि.स.)।जोगबनी स्थित जेनिथ पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी और एआई रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान,डॉ अवधेश कुमार, प्रिंसिपल कविता खान, निदेशक खुर्शीद खान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विशिष्ट अतिथियों में फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार यादव,बीएड विभाग के एचओडी डॉ विपिन सिंह, बीईओ राजगोपाल सिंह,हाई स्कूल जोगबनी के प्रधानाचार्य विजय यादव,दीपक सिन्हा,अरुण वर्मा,अनवर राज,संजीव दास,बासुकीनाथ राय,मुकेश सिंह,मुकुल कुमार,राशिद जुनैद,संतोष प्रधान,अनुज बनिया सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञान मेले में छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।स्मार्ट डस्टबिन ने स्वच्छता का संदेश दिया।स्मार्ट कार और स्मार्ट रोबोट ने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।वहीं स्मार्ट फायर फाइटर मॉडल ने आपदा प्रबंधन की झलक दिखाई।स्मार्ट प्लेन और रॉकेट मॉडल ने छात्रों की वैज्ञानिक सोच को उजागर किया।स्मार्ट सिटी परियोजना ने आधुनिक शहरी विकास की परिकल्पना प्रस्तुत की गई।स्मार्ट चश्मा और स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक ने दिव्यांगजन सहायता की दिशा में नवाचार दिखाया।ड्रिप इरिगेशन मैथड ने जल संरक्षण का संदेश दिया।ड्रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर प्यूरिफिकेशन मॉडल ने पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया।
उल्लेखनीय हो कि सीबीएसई की ओर से आयोजित एआई और रोबोटिक्स में जेडपीएस ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।कक्षा आठवीं की छात्राएं आस्था अर्पित, प्रतिज्ञा कुमारी और नम्रता खन्ना को प्रमाणपत्र, मेडल और 5 हजार रूपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।ई-डेक के बिहार हेड रवि शेखर ने यह सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल कविता खान ने अपने प्रेरणादायक भाषण में कहा कि विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।
उन्होंने छात्रों को नवाचार और शोध की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।वहीं निदेशक खुर्शीद खान ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग एआई और रोबोटिक्स का है।उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को भविष्य की तकनीक से जोड़ना है।
मुख्य अतिथि ज़ाकिर हुसैन खान ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।उन्होंने कहा कि छोटे शहरों के बच्चे भी बड़े सपने साकार कर सकते हैं।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी।
अन्य अतिथियों ने भी छात्रों के आत्मविश्वास और ज्ञान की प्रशंसा की।अभिभावकों और दर्शकों ने प्रदर्शनी को अत्यंत प्रभावशाली बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजू झा ने किया।समापन भाषण राजीव भट्टाचार्य ने दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर