महिलाओं को मिला सम्मान, बांटी गई साड़ियां
भागलपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। भागलपुर के जिछो स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद भागलपुर विनीता सिंह और उनके सुपुत्र उत्कर्ष फाउंडेशन के निर्देशक मंजीत सिंह के द्वारा क्षेत्र की नारियों का सम्मान बढ़ाने के लिए महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया।
पूर्व अध्यक्ष विनीता सिंह ने बताया कि यह सिलसिला बिगत 10 वर्षों से चला आ रहा है और जब तक भोलेनाथ की कृपा रहेगी तबतक सावन की सोमवारी में जिछो स्थित शिवलिंग पर जलार्पण करने के लिए नारी के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं सम्मान पाकर क्षेत्र की तमाम महिलाओं में काफी खुशी देखी गई।
मंजीत सिंह ने कहा कि नारियों के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम पिछले दो दिनों से चल रहा है और सावन माह के प्रवेश तक लगातार चलेगा। यह सिलसिला जिछो गांव में अनवरत जारी रहेगी, जिससे कि आने वाली पीढ़ी भी सनातन धर्म के प्रति दिल में आस्था बरकरार रख सकें। मौके पर ग्रामीणों में डॉ विभूति सिंह, राजेश कुमार, अभिमन्यु दास, सुभाष यादव, रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर