छपरा से मुंगेर रवाना हुई सारण की योगासन टीम
सारण, 21 अगस्त (हि.स.)। 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारण जिले की 28 सदस्यीय बालक-बालिका टीम मुंगेर के लिए रवाना हो गई। टीम को सारण जिला योगा संघ के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
यह प्रतियोगिता 22-23 अगस्त को मुंगेर किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के 38 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डॉ विकास कुमार सिंह ने बताया कि यहाँ विजेता खिलाड़ी जयपुर राजस्थान में आयोजित होने वाली नेशनल योगासन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह, संगीता सिंह, संघ सचिव यशपाल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह, संध्या कुमारी, अमृत कुमार, आशुतोष कुमार, आकाश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार