रणधीर वर्मा ट्रॉफी के लिए सारण की अंडर 19 टीम घोषित

 


सारण, 18 मार्च (हि.स.)। जिला क्रिकेट संघ ने आगामी सत्र के लिए जिले की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। चयनित 25 खिलाड़ी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वन डे ट्रॉफी 2025-26 में सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टीम में राहुल यादव, गुड्डू यादव, रितिक यादव, उत्कर्ष राजपूत, रेहान असलम, तानिष्क श्रीवास्तव, राज तिवारी और विशेष गोस्वामी, मोहित सिंह, समर्थ राज, रिशाल कुमार, एमडी फराज अनवर, उत्कर्ष सिंह, आयुष राज, गौरी शंकर सिंह, मोहम्मद आमिर जेया, सैफ अली, आयुष दीप पांडेय, रामानुज कुमार, रमेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार राय, आदर्श कुमार सिंह, तबिश इकबाल और रोहित कुमार भी टीम का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों के चयन पर जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है।

सारण जिला क्रिकेट संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि ये युवा खिलाड़ी मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से सारण का मान बढ़ाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार