अमनौर में हाइवा ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटा-बेटी सुरक्षित

 




सारण, 11 सितंबर (हि.स.)। जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के दुखन मोड़ के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर निवासी सीमा मिश्रा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपने बेटा और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर मढ़ौरा के आवरी गांव स्थित अपने मायके जा रही थी।

इसी दौरान दुखन मोड़ के पास एक 10 चक्का हाइवा ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटा-बेटी बाल-बाल बच गए और उन्हें हल्की चोटें आईं हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार