नीलिमा बसु फुटबॉल लीग में होली टीम 5-0 से जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
सारण, 25 नवंबर (हि.स.)। फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित नीलिमा बसु फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत बुधवार को खेले गए मुकाबले में होली फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा फुटबॉल टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
इस एकतरफा जीत के साथ होली फुटबॉल टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब सेमीफाइनल मुकाबला 27 नवम्बर को होली फुटबॉल टीम और संत सुखदेव फुटबॉल टीम के बीच राजेन्द्र स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।
आज के मैच के सफल संचालन में अध्यक्ष मदनमोहन सिंह, संयोजक सभापति बैठा तथा सह संयोजक राजन यादव, विभूति नारायण शर्मा, सुरेश प्रसाद सिंह, नाजीर हैदर और अशोक राय मौजूद रहे। वहीं रेफरी की भूमिका हिमांशु भूषण, जफरूल्लाह खां, प्रमोद कुमार सिंह और मनन राय ने निभाई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार