जिला प्रशासन ने सिताब दियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती
सारण, 11 अक्टूबर (हि.स.)। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन सारण के संयुक्त तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती सिताब दियारा में मनाई गई। समारोह का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा द्वारा लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक भव्य प्रभात फेरी निकालकर उनके महान आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान का संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता और कला कार्यशाला में स्थानीय बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आदित्य कुमार ने प्रथम, आंचल कुमारी ने द्वितीय तथा अजीत कुमार महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार