सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थी जय राम राय ने वापस ली उम्मीदवारी
Oct 9, 2026, 18:30 IST
सारण, 09 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के क्षेत्र संख्या तीन सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थी सारण जिला के मढ़ौरा नरहरपुर निवासी जय राम राय ने 09 अक्टूबर 2026 को अपनी उम्मीदवारी आधिकारिक तौर पर वापस ले ली है।
सहायक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन संचालन नियमावली, 1961 के प्रपत्र-6 के अंतर्गत इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इस अचानक वापसी से क्षेत्र के चुनावी समीकरणों में अब नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार