सारण एसएसपी ने नवनियुक्त जवानों के प्रशिक्षण सत्र का किया उद्घाटन

 






सारण, 18 अगस्त (हि.स.)। छपरा पुलिस केंद्र में आज नवनियुक्त सिपाहियों के बुनियादी प्रशिक्षण का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पुलिस सेवा की गरिमा से अवगत कराया।

एसएसपी ने कहा कि प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों के व्यावसायिक कौशल एवं कार्यक्षमता को मजबूत करने की असली आधारशिला है। उन्होंने जवानों को शारीरिक दक्षता, कानून और पुलिस कार्यप्रणाली के साथ-साथ आधुनिक पुलिसिंग की तकनीकों को गंभीरता से सीखने पर बल दिया।

उन्होंने नवनियुक्त सिपाहियों से पूरी लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।

साथ ही आमजन के साथ संवेदनशील व शालीन व्यवहार करने तथा कानून के प्रति सदैव निष्ठावान रहने की प्रेरणा दी। अंत में एसएसपी सारण ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार