सेवा ही संकल्प के तहत सारण के स्कूलों में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
सारण, 26 सितंबर (हि.स.)। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश में जिले के सभी कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर और विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत सीआरसी स्तर पर प्रधानमंत्री के सेवा कार्य एवं विकसित भारत विषय पर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं।
पारदर्शी मूल्यांकन के आधार पर बीआरसी स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रारंभिक से चित्रकला में 3-3 तथा माध्यमिक विद्यालयों से भाषण में 3-3 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।चयनित प्रतिभागी 30 सितंबर को बीआरसी स्तर पर भाग लेंगे।
इसके अतिरिक्त, विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान 'महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा' पर परिचर्चा कर छात्राओं को स्वच्छता व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग आयोजित कर भविष्य के शैक्षणिक विकल्पों का मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार