छपरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की हुई बैठक 5 सितंबर को मटकी फोड़ आयोजन का हुआ फैसला
सारण, 20 अगस्त (हि.स.)। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई।
संस्कार भारती के राजेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 5 सितंबर को नगरपालिका चौक पर आयोजित होने वाले भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम संयोजक राहुल मेहता द्वारा संचालित इस बैठक में छपरा नगर सह पूरे जिले से श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने और गोविंदा टोलियों की सुविधाओं एवं सुरक्षा का जायजा लेने का निर्णय लिया गया।
विशेष रूप से महिलाओं और अतिथियों के बैठने के लिए उत्तम प्रबंध किए जा रहे हैं।
बैठक में अधिवक्ता जयप्रकाश, रवि काका, इंद्रजीत कुमार, गुड़िया कुमारी, प्रवीण कुमार सिंह समेत आयोजन टोली के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार