छपरा में स्कूली बच्चों ने सीखे आग पर काबू पाने और बचाव के तरीके

 




सारण, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनजीत सिंह के निर्देश तथा अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सूरज कुमार के नेतृत्व में छपरा सेंट्रल स्कूल में एक वृहद मॉकड्रिल सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान लगभग 300 विद्यार्थियों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आग बुझाने का जीवंत प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन टीम ने बताया कि सामान्य आग के लिए पाउडर टाइप, तैलिय आग के लिए फोम टाइप तथा गैस से लगी आग पर काबू पाने के लिए सीओ 2 टाइप फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग किया जाता है।

तस्वीरों एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से बहुमंजिला भवन में फंस जाने पर रेस्क्यू करने और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुँचाने की बारीकियां समझाई गईं। इस दौरान आधुनिक फोम टेंडर वाहन, मिश्रित टेक्नोलॉजी अग्निशामक वाहन और धुआँ निकालने वाली विशेष मशीन का भी प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, अग्निशमन विभाग के जागरूक एवं प्रशिक्षण देने वाले सबऑफिसर सुनील सिंह, प्रधान चालक हृदयानंद कुमार, प्रधान अग्नि रंजीत कुमार, अग्नि चंदन कुमार, बबलू कुमार, प्रियंका कुमारी, शिक्षक, कर्मचारी, उपस्थित थे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार