छपरा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
सारण, 04 अक्टूबर (हि.स.)। जिला ओलंपिक संघ, छपरा के तत्वावधान में हवाई अड्डा, छपरा के प्रांगण में रविवार 4 अक्टूबर को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के धावकों ने खेल भावना के साथ भाग लिया।
पुरुष वर्ग में गोरखपुर के विकास कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सराय बसंत के आकाश कुमार द्वितीय तथा गोरखपुर के ही सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में साथी क्लब की गोपी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। मढ़ौरा की कशिश कुमारी ने दूसरा और बसंतपुर की अनुष्का कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सारण जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, महासचिव सभापति बैठा, कोषाध्यक्ष मिराज खान, कार्यकारी महासचिव शक्ति सिंह एवं के के सिंह की सराहनीय भूमिका रही। विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर भारोत्तोलन संघ केसुरेश प्रसाद सिंह, अभय प्रकाश तिवारी, क्रिकेट संघ के विभूति नारायण शर्मा, उमेश कुमार पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार, रेलवे के हरेंद्र कुमार, दास हरेंद्र कुमार, राजेश कुमार तरुण कुमार सिंह डॉक्टर डॉक्टर अमरेश कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार