सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि की पहल पर बाढ़ पीड़ितों के बीच बंटी राहत सामग्री
सारण, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के दरियापुर प्रखंड में बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि की प्रेरणा और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से करीब 300 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह के नेतृत्व में यह राहत सामग्री सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई।
इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को चूड़ा, मीठा, कच्चा तेल, सत्तू, चायपत्ती और मैगी सहित दैनिक उपयोग की कई आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें संबल मिल सके।
राहत वितरण के अवसर पर राकेश सिंह ने कहा कि आपदा की इस कठिन परिस्थिति में पीड़ित परिवारों की मदद करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि मानवता के नाते एक-दूसरे का हाथ थामने का है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार