सारण पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार
सारण, 22 सितंबर (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देश पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पोक्सो एक्ट के कांड के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर निवासी पुरूषोत्तम कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-168/24 में पोक्सो एक्ट का आरोपित था। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार