23 वारंटी समेत 52 अभियुक्त को सारण पुलिस ने किया गिरफ्तार
सारण, 25 मई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में सारण पुलिस ने अपराधियों और शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी कर कुल 52 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सबसे ज्यादा 23 वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा हत्या के प्रयास मामले में सोलह, शराब के कारोबार में पांच, शराब के सेवन में चार, चोरी में तीन और पुलिस पर हमले के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 135 वारंट और 95 कुर्की का भी निष्पादन किया। कार्रवाई के दौरान कुल 77.66 लीटर अवैध शराब 25.5 लीटर देशी और 25.16 लीटर विदेशी जब्त की गई। साथ ही 4 ट्रैक्टर, 11 खाली बोतलें, एक सफेद बालू लदा टेलर और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, यातायात सुरक्षा के तहत चेकिंग चलाकर 2 वाहनों से ₹2,000 जुर्माना वसूला गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार