सारण पुलिस ने आठ वारंटी समेत 45 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

सारण, 05 जून (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर अपराधियों और शराब माफियाओं के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

इस विशेष कार्रवाई में पुलिस ने आठ वारंटी, शराब कारोबार में संलिप्त छह और शराब के सेवन मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, हत्या के प्रयास मामले में सात, चोरी, अवैध खनन और अन्य कांडों में एक एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।

अभियान के दौरान पुलिस ने 136.20 लीटर अवैध शराब 60 लीटर देशी और 76.20 लीटर विदेशी बरामद की है। साथ ही एक मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर भी ज़ब्त किया गया है। वहीं, अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को लेकर की गई वाहन चेकिंग में बीस वाहनों से 37,000 रुपये जुर्माना वसूला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार