सारण पुलिस ने 9 शराब तस्करों समेत 35 आरोपितों को किया गिरफ्तार

 




सारण, 07 सितंबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में कुल 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

इस विशेष अभियान में शराब कारोबार से जुड़े 9 और शराब सेवन करने वाले 9 लोगों के अलावा चोरी के 7, हत्या के प्रयास के 3, वारंट के 3 और अन्य मामलों के 4 आरोपित पकड़े गए।

पुलिस ने कुल 960.84 लीटर अवैध शराब जिसमें 447 लीटर देशी, 303.84 लीटर विदेशी व 210 लीटर स्प्रिट के साथ एक मोटरसाइकिल, एक टेम्पो, एक नाव और दो पीतल के पराते जब्त किए, तथा एक अपहृता को भी सकुशल बरामद किया। इसके अलावा, यातायात नियमों के तहत 25 वाहनों से 46,500 रुपये अर्थदण्ड की राशि भी वसूल गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार