सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 34 आरोपितों को किया गिरफ्तार, हथियार और शराब बरामद

 


सारण, 06 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और मद्यनिषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जिले भर में एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 34 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में आठ शराब कारोबारी, छह शराब सेवन करने वाले और छह वारंटी शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए हत्या एक, दहेज हत्या एक, हत्या के प्रयास दो, अपहरण एक, चोरी एक, आर्म्स एक्ट तीन, खनन एक, आईटी एक्ट एक तथा एससी/एसटी एक्ट तीन के आरोपितों को भी गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अपहृता को सुरक्षित बरामद किया।

साथ ही 338.61 लीटर शराब जिसमे 130 लीटर देशी, 206.61 लीटर विदेशी और 2 लीटर स्पिरिट, एक देशी कट्टा, दो खोखा, एक चाकू, दो मोबाइल, एक ट्रक, एक ट्रैक्टर और दो टोटो जब्त किए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 18 वाहनों से 36,000 रुपये का अर्थदंड भी वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार