सारण पुलिस ने 24 घंटे में वारंटी एवं शराब कारोबारी सहित 31 आरोपितों को किया गिरफ्तार

 


सारण, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 31 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग मामलों में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में आठ वारंटी, आठ शराब कारोबारी, सात शराब का सेवन करने वाले, लूट मामले चार, चोरी में दो और डकैती में एक आरोपित शामिल हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में एक आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 707.495 लीटर शराब जिनमें 90 लीटर देशी एवं 612.495 लीटर विदेशी शराब तथा 5 लीटर स्प्रीट जब्त करने के साथ-साथ एक स्कॉर्पियो, एक टेंपो, एक स्कूटी, एक बकरी, 29 पीस टिकियू, 40 पीस ग्रीस, उजाला बालू एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाईकिल, 10 पीस कूलेंट, 15 पीस गियर आयल, 36 पीस कैठ बैरड, 12 पीस कैठ, तीन माबाईल और नगद 600 रूपये बरामद किए हैं।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपहृताओं को भी बरामद किया है। यातायात सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के तहत 15 वाहनों से कुल 38000 रुपये अर्थदण्ड भी वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार