सारण पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 30 आरोपितों को किया गिरफ्तार
सारण, 09 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले भर में 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया।
वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत कुल तीस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में सात वारंटी, छह शराब कारोबारी, पांच शराब का सेवन करने वाले, हत्या के प्रयास में चार, चोरी के दो, डकैती के दो, धोखाधड़ी के दो, पोक्सो एक्ट का एक तथा दहेज हत्या का एक आरोपित शामिल है।
कार्रवाई के दौरान 351.51 लीटर अवैध शराब जिसमें 41 लीटर देशी, 300.51 लीटर विदेशी और 10 लीटर स्प्रीट, 29,900 रुपए नकद, एक कार, एक ट्रैक्टर, एक स्कूटी, एक बाइक और साइकिल जप्त की गई। साथ ही एक अपहृता को भी सुरक्षित बरामद किया गया। यातायात सुरक्षा के तहत 62 वाहनों से 85,000 रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार