तरैया थाने में 63 लीटर से अधिक अवैध शराब को किया गया विनष्टीकरण

 


सारण, 30 अगस्त (हि.स.)। तरैया जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को तरैया थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त देसी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।

थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप और मजिस्ट्रेट सह सीओ अजय कुमार की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में कुल 3 कांडों से जुड़ी 63 लीटर 120 एमएल देसी व विदेशी शराब को नष्ट किया गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों समेत अन्य जवान उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार