पीएम मोदी के जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाए आशीर्वाद के दीप

 








सारण, 17 सितंबर (हि.स.)। सोनपुर विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर आज दीयों की दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु जीवन, राष्ट्र कल्याण और देश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरिहर क्षेत्र सोनपुर का यह ऐतिहासिक मंदिर धार्मिक दृष्टि से अत्यंत अनूठा है, जहाँ एक ही शिवलिंग में भगवान विष्णु हरि और भगवान शिव हर एक साथ विराजमान हैं। सायंकालीन श्रृंगार आरती और भव्य महाआरती के उपरांत पूरे मंदिर परिसर को दीपोत्सव के रूप में सजाया गया।

यह विशेष अभियान पीएम मोदी की 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा और विकसित भारत 2047 के संकल्प का प्रतीक है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सोनपुर विधायक विनय सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन और नगर परिषद अध्यक्ष अजय साहू सहित कई जनप्रतिनिधि, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार