सारण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम दे रही हैं सेवाएं

 


सारण, 08 सितंबर (हि.स.)। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। बाढ़ के बीच लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मोबाइल मेडिकल टीमों को मैदान में उतारा गया है। ये टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य जांच, उपचार और मुफ्त दवाओं का वितरण कर रही हैं।

प्रशासन की ओर से सोनपुर, गोला बाजार, छपरा सदर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अस्थाई चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। इसके अलावा, चिरांद पंचायत में आरबीएसके एमएचटी और कालीघाट पर भी मोबाइल मेडिकल टीम सक्रिय रूप से सेवाएं दे रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल सके और वे संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार