हरिहरनाथ मंदिर में मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने की पूजा-अर्चना

 




सारण, 24 अगस्त (हि.स.)। विश्व विख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचे मंत्री ने विशेष भीड़ को देखते हुए आम श्रद्धालुओं की व्यवस्था का सम्मान करते हुए मंत्री ने भी आम जनता के लिए बनाए गए अर्घ्य सिस्टम के जरिए ही दर्शन, पूजन और जलाभिषेक किया।

उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से संपूर्ण क्षेत्र, प्रदेश और राष्ट्र में सुख, शांति तथा हरियाली की कामना की। पूजन के उपरांत बाबा हरिहर नाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला और कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने मंत्री को अंगवस्त्र, पुष्प माला, विशेष प्रसाद और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार