बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर महामृत्युंजय जाप

 




सारण, 17 सितंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्र कल्याण, सुख-समृद्धि और उनकी दीर्घायु के लिए एक धार्मिक आयोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और महामृत्युंजय जाप का विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ।

मंदिर न्यास समिति के सहयोग से पुजारियों और आचार्यों ने राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और लोक-कल्याण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामृत्युंजय जाप किया। इसके बाद श्रद्धालुओं और आचार्यों ने एक स्वर में भक्तिभाव से सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार