छपरा में सुरक्षित बचपन विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
सारण, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के तत्वावधान में छपरा के सरस्वती विद्या मंदिर और संगम पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को बाल संरक्षण कानूनों, बाल श्रम, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और डिजिटल सुरक्षा, साइबर बुलिंग व ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।
बाल कल्याण समिति की सदस्य सरोज कुमारी ने बच्चों के पुनर्वास और समिति की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। वहीं एल.ए.डी.सी.एस. के चीफ पूर्णेन्दु रंजन ने बच्चों व वंचितों के लिए निःशुल्क कानूनी पैरवी की व्यवस्था समझाई। इस अवसर पर पारा विधिक स्वयंसेवक कामेश्वर यादव सहित दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार