सारण शिक्षक निर्वाचन में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ राहुल राज विजयी
Oct 27, 2026, 23:09 IST
सारण, 27 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के तीन सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
चौदहवें राउंड की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी डॉ राहुल राज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए प्रत्याशी आनन्द पुष्कर को हराकर शानदार जीत दर्ज की है।
14वें राउंड के पश्चात डॉ राहुल राज को कुल 4,965 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी आनंद पुष्कर को 3,150 मत मिले।
निर्धारित कोटा प्राप्त करने के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा डॉ राहुल राज को आधिकारिक रूप से विजयी घोषित कर दिया गया। इस परिणाम के सामने आने के बाद उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार