सारण में मद्यनिषेध कांड का फरार आरोपित गणेश साह गिरफ्तार

 


सारण, 26 नवंबर (हि.स.)। जिले में वांछित एवं फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मांझी थाना पुलिस ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपित गणेश साह को गिरफ्तार कर लिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपितों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मांझी थाना पुलिस टीम ने छापामारी कर ताजपुर निवासी परशुराम साह के पुत्र गणेश साह को गिरफ्तार लिया। वह मांझी थाना कांड संख्या-459/23 एवं 465/26 में वांछित था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उसके विरुद्ध मांझी थाने में मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30/30(ए) के तहत कांड संख्या-206/19, 366/19, 143/24, 256/24 एवं 59/25 दर्ज हैं।

इसके अलावा भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या-248/17, 185/21 और 43/23 में भी वह आरोपित रहा है।इस कार्रवाई में मांझी थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार