पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय की जयंती को लेकर पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने की बैठक
सारण, 30 अगस्त (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की जयंती समारोह को मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस सिलसिले में पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने परसा विधानसभा क्षेत्र के दरियापुर स्थित बेला स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के दौरान चंद्रिका राय ने तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि स्व. दरोगा प्रसाद राय का बिहार के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान में अविस्मरणीय योगदान रहा है। उनके विचारों और जनसेवा के कार्यों को याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व मंत्री ने लोगों से 2 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में नंद किशोर राय, सत्यनारायण राय, नागेश्वर राय, मुखिया अवधेश राय और बीरबल साह सहित दर्जनों प्रमुख ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार