सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ मंदिर में बदली संध्या आरती की समय-सारणी
Oct 26, 2026, 19:44 IST
सारण, 26 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। मंदिर प्रबंध समिति के सचिव विजय कुमार उर्फ लल्ला ने जानकारी दी है कि आज से भगवान हरिहरनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के उपरांत होने वाली शरदकालीन संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है।
अब संध्या आरती अपने निर्धारित समय से आधे घंटे पहले, यानी सायंकाल 6:00 बजे आयोजित की जाएगी। समिति ने यह सराहनीय निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि सभी भक्तगण बिना किसी असुविधा के सुगमता से दर्शन और आरती में सम्मिलित हो सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार