जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 44 लोगों की सुनी समस्याएँ

 


सारण, 17 अगस्त (हि.स.)। जिलाधिकारी द्वारा सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार को जिलाधिकारी ने दरबार में पहुँचे सभी 44 आवेदकों की समस्याओं को एक-एक कर सुना।

जनता दरबार में इस बार अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे, इसके अतिरिक्त नगर निगम, कला संस्कृति विभाग से जुड़े मामले भी पाए गए जिनके त्वरित निष्पादन के लिए जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने का सख्त आदेश दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार