दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया आमी मंदिर का निरीक्षण
सारण, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। आज जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिघवारा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध आमी मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व निकास मार्गों तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने और शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तत्पर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार