सारण में कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रजगृह में जमा हुईं मत पेटियां

 










सारण, 23 अक्टूबर (हि.स.)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच जिलों के विभिन्न बूथों से मतदान दलों द्वारा मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच छपरा शहर स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के ब्रजगृह में जमा कराया गया।

मतदान दलों की सुविधा के लिए गर्ल्स स्कूल परिसर में कुल नौ काउंटर बनाए गए थे, जहाँ पीठासीन पदाधिकारी कतारबद्ध तरीके से अपने निर्धारित काउंटर पर मत पेटियां जमा किया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक कुछ मतदान दल अपने पारी का प्रतीक्षा कर रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार