सारण में दस साल से फरार डकैती कांड का आरोपित गिरफ्तार

 


सारण, 12 नवंबर (हि.स.)। सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में पिछले दस वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपित दिनेश नट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

गुप्त सूचना के आधार पर गरखा थाना पुलिस और एसटीएफ, सारण की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर ओल्हानपुर, मढ़ौरा निवासी आरोपित दिनेश नट को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित गरखा थाना कांड संख्या-327/16 में वांछित था। इसके अलावा उसके विरुद्ध मढ़ौरा थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत दो अन्य मामले भी दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार