सारण में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान में कुल पांच बच्चों को कराया गया मुक्त

 


सारण, 10 अक्टूबर (हि.स.)।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत धावा दल ने औचक कार्रवाई की। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान दरियापुर से दो, जलालपुर से एक और सदर छपरा से दो बच्चों सहित कुल 05 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।

इस औचक कार्रवाई से दुकान व प्रतिष्ठान मालिकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बाल श्रम कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी दोषी नियोजकों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है, साथ ही उन्हें दंड स्वरूप 20-20 हजार रुपये बाल श्रम पुनर्वास कोष में जमा करने होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार