जयप्रकाश महिला कॉलेज में सेहत संवाद का हुआ आयोजन
सारण, 26 सितंबर (हि.स.)। जयप्रकाश महिला महाविद्यालय छपरा के सेहत केंद्र के तत्वावधान में विश्व गर्भनिरोधक दिवस 2026 के अवसर पर सेहत संवाद का आयोजन किया गया।
प्राचार्या डॉ किरण कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रजनन स्वास्थ्य, सुरक्षित परिवार नियोजन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में डॉ मनीषा कुमारी ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या हेतु विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गर्भनिरोधक का उद्देश्य केवल गर्भधारण रोकना नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य के लिए सही विकल्प चुनना है।
सेहत केंद्र समन्वयक डॉ बिंदी कुमारी ने छात्राओं से प्राप्त जानकारी को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. नमिता किशोर, डॉ. बबीता कुमारी सिंह और डॉ. प्रियंका पराशरन सहित शिक्षक व स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में छात्रा शिवांगी, श्रुति, शिवमाला, कल्पना, रोशनी और आयुषी पाराशर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार