राजेन्द्र कॉलेजिएट के 16 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति
सारण, 29 सितंबर (हि.स.)। शहर के राजेन्द्र कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल में एक निजी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 16 विद्यार्थियों के बीच कुल 96,000 रुपए की नकद राशि छात्रवृत्ति वर्ष 2026-2027 के लिए वितरित की गई।
संस्था के सदस्य परमात्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष कक्षा 9वीं से 12वीं तक के प्रत्येक वर्ग से 4-4 छात्रों का चयन कर प्रति छात्र 6,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है।
इस वर्ष नवम से सिमरन, विवेक, खुशी व सरिता, दशम से वैष्णवी, आयुष, साजिया व खुशी, एकादश से सनी, आकृति, रतन व आंचल तथा द्वादश वर्ग से आकांक्षा, राहुल, खुशी एवं शाहिद खान को यह सम्मान मिला। मुख्य अतिथि डॉ मनोज कुमार वर्मा संकल्प एवं विशिष्ट अतिथि ईश्वर प्रसाद ने कहा कि ऐसी छात्रवृत्तियां विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाती हैं। कार्यक्रम का संचालन हेमंत कुमार व व्यवस्था नंदकिशोर ने संभाली थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार