बेतिया में शराब सहित दो बाइक जब्त, धंधेबाज फरार
बेतिया, 29 जून (हि.स.)। बेतिया पुलिस जिला के नौतन पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में छापेमारी कर दो बाईक पर लदे तीस लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है।
पुलिस को देख धंधेबाज बाईक व शराब छोड़ फरार हो गये। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली की दो धंधेबाज दियरा पार कर शराब की खेप लेकर शिवराजपुर के रास्ते कही जाने के फिराक में है। पुलिस ने सुचना के आधार पर कारवाई करते हुए शिवराजपुर पहुंची।जहां गंडक नदी के तटबंध के आस पास धंधेबाजों के फिराक में लग गई।
धंधेबाज शराब की खेप लेकर तटबंध के तरफ आ रहे थे । तभी पुलिस को देख लिया। पुलिस जब तक उनके पास पहुंचती धंधेबाज बाईक व शराब छोड़ गन्ने के खेत का सहारा लेकर फरार हो गये। पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले में कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक