सत्संग से ही जीवों का उद्धार संभव : प्रकाश जी महाराज
नवादा,01 अप्रैल (हि.स.)।अखिल भारतीय संतमत सत्संग का नवादा जिला अधिवेशन ज्ञान महायज्ञ के रूप में बुधवार से नवादा के संकट मोचन मंदिर परिसर में शुरू हुआ। जिसमें संतमत के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्य प्रकाश जी महाराज ,अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी डॉक्टर विवेकानंद जी महाराज, स्वामी प्रमोद जी महाराज, स्वामी शांतानंद जी महाराज सहित एक दर्जन साधु संतों ने सत्संग की महिमा पर प्रवचन किया।
अखिल भारतीय संतमत सत्संग के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्य प्रकाश जी महाराज ने कहा कि सत्संग से ही जीवों का उद्धार संभव है। नहीं तो 84 लाख ज्योनियों में भटक जीव कर सदा दुख पाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जीव जन्म मरण के बंधनों से जुड़कर सदा दुख पता रहता है। जिसका निदान सत्संग और गुरु के बताए रास्ते से ही संभव है। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा के बगैर जीवन का उद्धार संभव नहीं हो सकता है। गुरु के बताए रास्ते पर चलकर ही हम आवागमन के चक्र से छूटकर शांति को प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि दुखों से छूटने का संसार में एक ही माध्यम है वह गुरु भक्त है। सत्संग से गुरु भक्ति में रुचि होगी तभी आपका परम कल्याण संभव है ।उन्होंने सांसारिक तथा वैज्ञानिक उदाहरणों के माध्यम से सत्संग में पहुंचे हजारों सत्संगियों को बताया कि संत सतगुरु महर्षि में ही जी महाराज ईश्वर प्राप्ति के ही रास्ते बताये हैं। जो ईश्वर को प्राप्त कर लेगा। वह तो स्वयं ईश्वर हो जाएगा।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार वर्मा, रविंद्र कुमार ,उमा पंडित, कुलदीप पंडित ,अधिवक्ता डॉ साकेत बिहारी डॉ विनोद कुमार ,महेंद्र प्रसाद,गुड्डू कुमार आदि ने सत्संगियों का स्वागत कर व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका अदा की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन