केसीसी के लिए लगा कैम्प,151 किसानों की केसीसी स्वीकृत
पूर्वी चंपारण,26 फ़रवरी (हि.स.)। संग्रामपुर प्रखण्ड कृषि कार्यालय के परिषर में कृषि विभाग के द्वारा केसीसी कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के किसानों व बैक कर्मियों ने भाग लिया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विक्रम राज ने बताया की प्रखण्ड के सभी पंचायत के किसानो ने भाग लेकर अपना कागजात जमा कराये।
कैम्प में उपस्थित बैक ऑफ इंडिया बरियरिया के शाखा प्रंधक विवेकानंद कौशिक ने बताया कि 150 किसानों को केसीसी दिया वही उतर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रंधक रजनीश कुमार के बताया कि एक किसानों का केसीसी ऋण स्वीकृत कर दिया गया है ।वही एसबीआई संग्रामपुर शाखा प्रंधक गोविंद कुमार द्वारा किसानों के बीच फर्म बितरण किया गया।
कैम्प में उपस्थित बैंक अधिकारी ने बताया कि फर्म के साथ आधार पैनकार्ड व एलपीसी देने पर केसीसी ऋण स्वीकृत किया जायेगा लेकिन कैम्प में मौजूद किसान कौशल पाण्डेय, विजय महतो,अंशुमान तिवारी, अभय कुमार तिवारी नवल सिंह आदि ने बताया कि अंचल के द्वारा अपने नाम पर जमाबंदी होने पर ही एलपीसी बनाया जा रहा है। जबकि जमीन पूर्वज के नाम से है और जमाबंदी चलता आ रहा है।
एलपीसी नही बनने से केसीसी ऋण नही मिल रहा है। कैम्प में किसान सलाहकार अजय कुमार तिवारी, महेंद्र ठाकुर ,राजीव रंजन कुमार,संजीव रंजन ,अरविंद कुमार सिंह कृषि समन्वयक सुरेश कुमार, संजय कुमार,संजय कुमार तिवारी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार