समृद्धि यात्रा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर और बांका जिले का करेंगे दौरा
Mar 17, 2026, 10:36 IST
पटना, 17 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान आज भागलपुर और बांका जिले का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री भागलपुर जिला में ₹271 करोड़ की लागत से 56 योजनाओं का शिलान्यास, ₹171 करोड़ की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन एवं जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद करेंगे।
वहीं बांका जिला में ₹591 करोड़ की लागत से 219 योजनाओं का शिलान्यास, ₹118 करोड़ की लागत से 278 योजनाओं का उद्घाटन एवं जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा एवं जनसंवाद करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त