समस्तीपुर में प्रशान्त किशोर की बैठक
Feb 25, 2026, 18:08 IST
समस्तीपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)।
बिहार नवनिर्माण यात्रा के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज समस्तीपुर पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जिन वादों और आश्वासनों के आधार पर चुनाव जीता है, उन्हें हर हाल में पूरा करना होगा।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो जन सुराज आंदोलन करेगा और जनता के साथ मिलकर उन्हें सत्ता छोड़ने पर मजबूर करेगा। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पीके ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ अन्याय होता है तो वह न्याय के लिए अदालत ही जाएगा। चुनाव जीतना या हारना अलग विषय है, लेकिन न्याय मांगना हर नागरिक का अधिकार है।
हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय