जिले के 12 पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों के 11 वार्ड में सहयोग शिविर में शिकायतों का हुआ निबटारा

 


अररिया 18 अगस्त(हि.स.)।

जिले के 12 पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों के 11 वार्ड में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके समाधान की दिशा में

मौके पर आवश्यक कार्रवाई की गई। सहयोग शिविर में वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने शिविर में उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों की सुनवाई की तथा संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों के माध्यम से मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की।

शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों का सहयोग पोर्टल पर पंजीकरण किया गया। शिविर में उपस्थित आम नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर