जनगणना प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के कार्य में राज्य में सहरसा का प्रथम स्थान
सहरसा, 23 मई (हि.स.)। जिले ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत ‘हाउस लिस्टिंग’ के कार्य में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
घरों के सूचीकरण और प्रत्येक आवास पर हाउसहोल्ड नंबर अंकित करने का काम पर्यवेक्षक और प्रगणकों द्वारा निर्धारित समय के भीतर सुगमता से पुरा कर लिया गया। जिला जनगणना कार्य प्रबंधन और पर्यवेक्षण मुख्य कोषांग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अद्यतन रिपोर्ट में सहरसा सौ प्रतिशत कार्य को पूर्ण कर लिया है।
नोडल पदाधिकारी ने सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के द्वारा निश्चित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कर लेने पर खुशी जाहिर की।
मुख्य कोषांग के रविन्द्र कुमार ठाकुर, मनोज कुमार सुमन, पुजा कुमारी, आनन्द कुमार झा,अखिलेश्वर चौधरी, चन्द्र किशोर रवि, नंदन कुमार, आशीष कुमार, राहुल कुमार, श्यामदेव, प्रिंस गौरव, मनीष कुमार के साथ साथ तकनीकी सहायक विनीत कुमार, उंजन कुमारी एवं मल्टीटास्किंग पवन कुमार जनगणना कार्य के बेहतर प्रबंधन में लगे हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार