सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत
सहरसा, 18 मार्च (हि.स.)।
सहरसा के विधायक इंजीनियर इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के सम्मान में बुधवार को पूजा बैंकट हॉल में भष्य नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह सहरसा विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा तथा आम नागरिक भाग लिया।
वक्ताओ ने कहा कि 18 वें विधानसभा के पहले सत्र में पूरे बिहार में सबसे ज्यादा प्रश्न पूछने वाले विधायक आईपी गुप्ता का अभिनंदन किया। विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि सहरसा की जनता ने अपना बहुमत देकर मुझे सेवक के रूप में चुना है। मैं सहरसा के लिए जीना और मरना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हम क्रेडिट लेने नहीं आए हैं बल्कि सहरसा का विकास करने आए हैं। मैं रात-रात भर जाकर बहुत अध्ययन करने के बाद विधानसभा में 40 से अधिक समस्याओं को उठाया है। मेरे पास सारे डॉक्यूमेंट है जिसमें किसने क्या किया या काम कराया।
उन्होंने कहा कि सहरसा ने जो वोट देकर जिताया है वह हमें रात भर सोने नहीं देता है। मैं अब तक 1500 से अधिक मरीजों को पटना के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज करवाया है। मैं 80 लाख तांती ततमा समाज का आवाज हूं। धोखा देना ततमा के खून में नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं एमएलए बनने नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए लड़ना आया हूं। गुप्ता को कोई खरीद नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सहरसा से यूनिवर्सिटी,लॉ कॉलेज, एनएचएआई का मुख्यालय पोस्ट ऑफिस का मुख्यालय तथा एम्स चला गया। जबकि 70 सत्तर कटैया में 100 से अधिक लोग कैंसर से निधन हो गया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में 20 कैंसर मरीज में से 15 कैंसर मरीज सहरसा के भर्ती है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ दुकानदार वोट देते हैं भाजपा को और आवाज उठाने के लिए मुझे अपेक्षा रखते हैं।उन्होंने भ्रष्टाचार के ऊपर कडा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारी संभल जाएं।क्योंकि आईपी गुप्ता उनके सारे काले कारनामों को बहुत जल्द उजागर करने वाला है। कहा कि सहरसा ही नहीं पूरे बिहार से तार हटाने वाला है क्योंकि तार से लोगों की मृत्यु हो रही है ।उन्होंने कहा कि सहरसा में दो करोड़ लीटर गंदा पानी प्रतिदिन बह रहा है। लेकिन नाले के नाम पर सिर्फ खाने पूर्ति की गई है। जबकि राज्य सरकार अब तक 243 करोड रुपए खर्च कर चुकी है।उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति नहीं जनता को मजबूत करना है।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार